पचपदरा में विधिक सहायता क्लिनिक का शुभारंभ
मरु लहर न्यूज
बालोतरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विधिक सेवा क्लिनिक रेग्यूलेशन 2011 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ग्राम पंचायत पचपदरा में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अध्यक्ष एसपी बुन्देल के कुशल नेतृत्व में एवं मार्गदर्शन में विधिक सहायता क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बुन्देल ने कहा कि इस क्लिनिक पर दत्ताराम को पैरा लीगल वॉलेन्टीयर नियुक्त किया गया है, जो प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को 2 से 4 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे तथा अधिवक्ता राजेन्द्रसिंह भी प्रत्येक माह की 5 व 20 तारीख को अपनी सेवाएं समय-समय पर देंगे। न्यायधीश बुंदेल ने बताया कि पैरा लीगल वॉलेन्टीयर व अधिवकता रोजमर्रा की समस्याएं, बिजली, पानी, टेलीफोन, सफाई, चिकित्सा आदि के विवादों के निस्तारण में सहयोग करें। उपस्थित ग्रामीण जन को अपनी समस्याएं क्लिनिक के रजिस्टर में दर्ज करवाने व प्रार्थना पत्र पेश करने की सलाह दी।
स्कूली छात्रों में कानूनी जानकारी को लेकर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा में छात्रों के मध्य निबंध व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय में उपस्थित छात्रों का सेशन न्यायाधीश ने मन लगाकर अध्ययन करने की सलाह दी ताकि जीवन में उच्च पद प्राप्त कर सके। विद्यालय के छात्रों को पढाई लिखाई पूरी होने से पूर्व व बाल विवाह नहीं करने का आह्वान किया। प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अनुपमा राजीव बिजलानी व न्यायिक मजिस्टे्रट सुश्री अक्षि कंसल ने क्लिनिक के शुभारंभ के अवसर पर गांव के लोगों को विधिक सेवा कार्यक्रमों, लोक अदलात व गरीबों के प्रकरणों में इस प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही नि:शुल्क विधिक सहायता व संचालित वैकल्पिक विवाद निवारण केंद्र जिसमें लंबे समय से चल रहे विवादों के अविलंब निस्तारण के लिए मध्यस्थता कानून के तहत वैकल्पिक उपायों की जानकारी दी। क्लिनिक पर उपस्थित पैरा लीगल वॉलेन्टीयर दत्ताराम व अधिवक्ता राजेन्द्रसिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को कानूनी समस्याओं, बिजली, पानी इत्यादि के निस्तारण के लिए पूरा सहयोग का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर लूणसिंह, मनीर अली, नारायणसिंह भाटी, राजीव सारण, जेठूलाल कुमावत, कमलसिंह ने कन्या भ्रूण हत्या तथा उपभोक्ता मंच के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छपाई गई लोक अदालत व मध्यस्थता कानून से संबंधित सामग्री छात्रों में वितरित की गई। ग्राम के सरपंच व नवोदय विद्यालय के प्राचार्य व अन्य अध्यापकगण ने न्यायिक अधिकारियों का आभार जताया।

No comments:
Post a Comment